चरस तस्करो के रिहाई मामले में एसपी ने दिए पुन:जांच के आदेश

चरस तस्करो के रिहाई मामले में एसपी ने दिए पुन:जांच के आदेश
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने चरस बरामदगी और तस्करो की रिहाई मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मामला सुगौली थाना से जुड़ा है,जहां मार्च 2024 में 80 किलो चरस की बरामदगी हुई थी। इस मामले में तीन आरोपियों की रिहाई हो गई है।अब एसपी ने सुगौली कांड संख्या 123/24 की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया है।

इस टीम में डीएसपी हेडक्वार्टर, साइबर डीएसपी और सदर डीएसपी को शामिल किया गया है। यह कमिटी तत्कालीन थानाध्यक्ष केस के अनुसंधान अधिकारी और प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की भूमिका की जांच करेगी।
उल्लेखनीय है,कि 21 मार्च 2024 को तत्कालीन सदर डीएसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में सुगौली पुलिस ने सुगौली के छपवा स्थित टोल प्लाजा के पास मझौलिया थाना पश्चिम चंपारण निवासी दो बाइक सवार आलम मियां और ओमप्रकाश कुमार को 30 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

इनकी निशानदेही पर राजकिशोर सिंह के दलान में छापेमारी कर 50 किलो और चरस व एक किलो गांजा बरामद किया गया था।हालांकि बरामदगी के ठोस सबूतों के बावजूद तीनों अभियुक्तों का जेल से रिहा हो गये।लिहाजा पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने केस की डायरी, साक्ष्यों के संकलन या प्रॉसिक्यूशन स्तर पर लापरवाही मानते हुए इस मामले की पुन:जांच का आदेश दिए है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page