थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Facebook WhatsApp

कोटवा। होली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रही सीओ मोनिका आनंद ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गलत आचरण या गलत मैसेज समाज में दुष्प्रभाव डालता है , इससे लोगों को बचाना चाहिए। वहीं थाना अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि डीजे बजाना पूर्णत प्रतिबंधित है। किसी तरह का नशा पान किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोगो से अपील किया कि होलिकादहन के बाद सीधे अपने घर जाये , हुड़दंग करने वाले बक्से नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि  सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी , ऐसे में गड़बड़ी करने वालो को शीघ्रता से चिन्हित कर लिया जायेगा। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष सूर्यकांत प्रसाद , ऐएसआई अमरजीत पासवान , डुमरा मुखिया अखिलेश कुमार सिंह उर्फ राजू ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष प्रमुख प्रतिनिधि सुनील दास, मच्छरगांवा मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह , सत्येंद्र यादव, रामायण सिंह, राजन दुबे, राघव सिंह , विश्वनाथ श्रीवास्तव , राजन पांडे , रविंद्र सिंह, राजेश्वर प्रसाद यादव , अमित कुमार सहित थाना क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page