शहर के कई साइबर कैफे में रेड,कम्प्यूटर सहित कागजात जब्त
मोतिहारी। साइबर कैफे में अवैध कार्य के विरुद्ध मोतिहारी डीएम और एसपी का साइबर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू हुआ है। बताया गया है कि एएसपी हेमंत सिंह और प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार के अगुआई में शराब, सूखा, नशा , वाहन जांच के बाद अब साइबर कैफे के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है ।
एक साथ शहर के कई कैफे में हुई छापेमारी से जिले भर में साइबर कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार बापूधाम साइबर कैफे में फ़र्ज़ी कागजात बनाने का खुलासा हुआ है।
छापेमारी में कंप्यूटर सहित कई कागजात जब्त किया गया है । रेड टीम में सदर 1 डीएसपी दिलीप कुमार, साइबर डीएसपी अभिनव परासर, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, नगर और छतौनी थाना की पुलिस शामिल थी।

