पंटोका में दर्दनाक हादसा: रनवे पर बाइक फिसलने से युवक की मौत

पंटोका में दर्दनाक हादसा: रनवे पर बाइक फिसलने से युवक की मौत
Facebook WhatsApp

रक्सौल। प्रखंड क्षेत्र के पंटोका पंचायत स्थित हवाई अड्डा मैदान में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार युवक रनवे पर एक युवक बाइक चला रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया, जिससे वह असंतुलित होकर  जमीन पर गिर पड़ा। गिरने के कारण उसके माथे में गंभीर चोट लग गई।

स्थानीय लोगों की मदद से  इलाज के लिए स्थानीय एसआरपी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मौजे वार्ड संख्या 14 निवासी प्रोफेसर राज किशोर राय के पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page