कोटवा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कोटवा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Facebook WhatsApp

– प्रशासनिक कारवाई पर लोगों ने उठाया सवाल

कोटवा। प्रखंड मुख्यालय  में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। एनएच से हाई स्कूल की ओर जाने वाले सड़क में जेसीबी लगाकर अतिक्रमित घर को तोड़ा गया। हालांकि इस बीच कई लोग स्वयं ही  अतिक्रमण हटाने लगे। इस दौरान सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किये गये थे। सीओ सह मजिस्ट्रेट मोनिका आनंद की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

मौके पर एक गृह स्वामी और उनके परिजन ने प्रशासनिक कारवाई न्यायसंगत नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने की कारवाई पक्षपातपूर्ण है। बता दे कि सरकारी अमीन के द्वारा पूर्व में सड़क के दोनों ओर मापी कराई गई थी और संबंधित व्यक्ति को नोटिस दी गई थी।

वही दो दिन पहले शीघ्र अतिक्रमण हटाने को लेकर माइक से घोषणा करते हुए आगाह किया गया था और 27 फरवरी को सरकारी स्तर पर अतिक्रमण हटवाने की भी बात कही गई थी। इसको लेकर सीईओ पूरे सुरक्षा व्यवस्था के साथ सड़क पर उतर कर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कारवाई की है। इस बाबत सीओ ने बताया कि पुल से हाई स्कूल वाले सड़क का अतिक्रमण हटाया गया है। आगे एनएचआई द्वारा नोटिस दिए गए लोगों का अतिक्रमण हटवाया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page