एड्स के विरुद्ध 28 से 10 मार्च तक  स्वास्थ्य शिविर आयोजन 

एड्स के विरुद्ध 28 से 10 मार्च तक  स्वास्थ्य शिविर आयोजन 
Facebook WhatsApp

– होली पर घर आने वाले प्रवासियों के जांच पर  जोर

पूर्वी चंपारण। जिले में 28 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी ,जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक तथा संबंधित सभी प्रभाग के कर्मी के बीच सघनवार्ता के बाद माइक्रो प्लान की रूपरेखा तैयार की गई।  सीडीओ ने बताया कि होली के अवसर पर घर लौटने वाले प्रवासी मजदूर के साथ-साथ आम जनमानस के बीच एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 

जांच परामर्श और उपचार सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि संक्रमण का समय पर पहचान हो सके। अभियान के दौरान सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाने, निरोध के उपयोग, यौन संचालित संक्रमण की पहचान एवं उपचार तथा एचआईवी एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2017 के प्रावधानों के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

प्रभारी जिला पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने बताया कि 28 से 10 मार्च तक कुल 13 स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन किया जाएगा। शिविर में गर्भवती महिला, प्रवासी मजदूर, एचआरजी समूह की जांच होगी साथ ही साथ एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, टीवी, ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया सहित अन्य आवश्यक सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर 28 फरवरी को रक्सौल, सुगौली, चकिया 2 मार्च को मंजूराहा मोतिहारी, 6 मार्च को मधुबन, मेहसी 7 मार्च को घोड़ासहन,अरेराज, चिरैया, 9 मार्च को छतौनी,10 मार्च को छौड़ादाना, तुरकौलिया एवं मोतिहारी में लगाया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page