पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर रेल पुलिस कर्मियों ने किया वृक्षारोपण

पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर रेल पुलिस कर्मियों ने किया वृक्षारोपण
Facebook WhatsApp

सुगौली। पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार को रेल थाना के जीआरपी पुलिस ने थानाध्यक्ष विजय कुमार झा के नेतृत्व में रेल थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाती है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील किया कि वे अपने-अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाएं तथा आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान रेल थाना परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से कई छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जीआरपी के कई पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page