सीएम नीतीश कुमार ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को दिए 50 लाख रुपये, टाटा ने दी एक महंगी कार

सीएम नीतीश कुमार ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को दिए 50 लाख रुपये, टाटा ने दी एक महंगी कार
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी अपना मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। उन्होंने कहा, “मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिए और राज्य एवं देश का नाम रोशन करते रहिए। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

सीएम ने कहा कि हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। वैभव सूर्यवंशी बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं।

दूसरी ओर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को टाटा की तरफ से गिफ्ट के तौर पर कर्व कार दी गई है। वैभव टाटा आईपीएल में बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज बने थे। पटना स्थित टाटा के एक शोरूम के मालिक ने बताया कि वैभव को आज ही कार दी गई है। वैभव अपने पिता के साथ खुद गाड़ी लेने आए थे।

इस अवसर पर एक अणे मार्ग में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page