सांसद राधामोहन सिंह ने मोतीझील में जलकुंभी सफाई कार्य का शुभारंभ किया 

सांसद राधामोहन सिंह ने मोतीझील में जलकुंभी सफाई कार्य का शुभारंभ किया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने आज रोईंग क्लब से मोतीझील का निरीक्षण किया तथा झील में जलकुंभी सफाई कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मोतीझील की सफाई एवं विकास के लिए केंद्र सरकार ने दिसंबर 2017 में महत्वपूर्ण पहल की थी। राज्य सरकार के अधिकारियों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के बीच हुई बैठक के बाद मोतीझील के विकास के लिए 24.9 करोड़ रुपये की परियोजना को सैद्धांतिक सहमति मिली थी। इसके बाद 27 दिसंबर 2017 को परियोजना को आधिकारिक मंजूरी प्रदान करते हुए 21.99 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत मोतीझील की सफाई कराई गई थी। साथ ही दोनों छोर पर बैरिकेडिंग एवं जाली की व्यवस्था भी की गई थी। हालांकि, समय के साथ इन व्यवस्थाओं के प्रभावी नहीं रहने के कारण झील में पुनः जलकुंभी का विस्तार होने लगा और इसकी स्थिति खराब होती गई।

श्री सिंह ने कहा कि मोतीझील के विकास के लिए सरकार द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं। आगामी दो महीने में लेजर शो भी शुरू होने की संभावना है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन विकास योजनाओं में झील की नियमित सफाई का समुचित प्रावधान नहीं है।

मोतीझील की स्वच्छता और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि मोतीझील की सफाई के लिए सांसद निधि से 45 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मोतीझील को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

उक्त अवसर पर बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, नगर आयुक्त आशीष कुमार, सुधांशु रंजन, अब्दुल कलाम, पंकज सिन्हा, गुलरेज शहजाद, साजिद रजा, रिषभ झा, संजू निषाद, उत्तम मिश्रा, चंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page