महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को,उपराष्ट्रपति होगे शामिल

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को,उपराष्ट्रपति होगे शामिल
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में आगामी 4 अप्रैल को तृतीय दीक्षांत समारोह आयोजित होगे।

समारोह को लेकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल है। इस समारोह का आयोजन मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में संपन्न होगा। जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान करेंगे। साथ ही इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने कहा कि तृतीय दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की तपस्या, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर ज्ञान, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर अग्रसर है तथा माननीय उपराष्ट्रपति की उपस्थिति इस गौरवशाली यात्रा को नई ऊँचाई प्रदान करेगी।

दीक्षांत समारोह हेतु गठित समग्र समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रो प्रसून दत्त सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय इस आयोजन को गरिमा, अनुशासन और उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि सभी विभाग के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी एकजुट होकर इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।उल्लेखनीय है,कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अल्प अवधि में दीक्षांत समारोहों की एक गौरवपूर्ण परंपरा स्थापित की है।

प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपस्थित रही।द्वितीय दीक्षांत समारोह में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि रहे। अब तृतीय दीक्षांत समारोह में एक बार फिर उपराष्ट्रपति के शामिल होने दीक्षांत समारोह के गौरवशाली यात्रा को स्वर्णिम बनने जा रहा है।

इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी, जो शिक्षा, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनके संकल्प का प्रतीक होंगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page