राजस्थान के भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री की घटना के बाद मटियरिया गांव में नहीं जले चूल्हे
पूर्वी चंपारण। राजस्थान के भिवाड़ी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद हुए भीषण अगलगी में हरसिद्धि के चार युवकों की मौत के बाद उनका नरकंकाल बरामद हुआ है। घटना काे लेकर मंगलवार काे गांव के किसी घर में चूल्हा नहीं जला।मृतको में श्याम कुमार (22) पिता राजदेव पासवान माता नीतू देवी है।श्याम कुमार दो भाई तीन बहन थे। भाइयों में श्याम सबसे बड़ा और घर में कमाउ पुत्र होने के कारण सभी लोगों को उसे पर आस थी।
श्याम कुमार के माता नीतू कुमारी ने बताया कि मेरा बेटा श्याम 3 दिसंबर को राजस्थान पटाखे फैक्ट्री में काम करने गया। गांव ही के ठेकेदार अभिनंदन तिवारी उसको कपड़ा फैक्ट्री के नाम पर गारमेंट्स में काम करने के लिए बुलाकर ले गए, लेकिन वहां पटाखा फैक्ट्री में काम करवा रहे थे। फोन करने पर वह बताया कि मैं ठीक हूं। तीन दिन पूर्व उससे बात हुई थी। उसने बताया था कि ठेकेदार पैसा दे देगा तो होली में मां हम घर आएंगे नहीं तो नहीं आएंगे।
श्याम के पिता राजदेव पासवान एक मजदूर हैं ,जो मजदूरी कर अपने जीवन यापन करते थे , मां का रो रो को बुरा हाल हो चुका है बार-बार मूर्छित होकर कह रही है कि हमारा राजयू हमनी के छोड़ के चल गइले अब हमारा परिवार के कमा खिलाई ,काम करने वाला एक ही को पुत्र रहे जवन स्वर्ग सिधार गएल ,अब हमनी के जिंदगी नरक बन गईल बा, हमनी अब केकरा सहारे जीयब,हम जिए के नईखी चाहत।
दूसरा मृतक अमरेश कुमार राम उम्र करीब 15 वर्ष पिता कृष्णा राम माता के नाम सीमा देवी बताया जाता है। अमरेश दो भाई में बड़ा भाई था। छोटा भाई का नाम शिवम कुमार 14 वर्ष जो पढ़ाई करता था। वही बहन शिवानी कुमारी 13 वर्ष जो अविवाहित है, पूरे परिवार का भरण पोषण की जिम्मेवारी अमरेश पर ही था। अमरेश श्याम के साथ 3 दिसंबर को ही राजस्थान गया था।उसको भी ठेकेदार अभिनंदन ही ले गया था।
तीसरा मृतक अभिषेक कुमार पिता राजेंद्र सिंह मटियरिया, वार्ड नंबर 2, माता का नाम फुलझड़ी देवी है। अभिषेक दो भाई में बड़ा था। अभिषेक के छोटा भाई जो रेलवे में कार्यरत है। अभिषेक का विवाह 12 वर्ष पूर्व मीना देवी से हुआ था। अभिषेक का दो पुत्र मयंक कुमार 13 वर्ष अवनीश कुमार 10 वर्ष है।
छोटे भाई ललित ने बताया अभिषेक 26 जनवरी 2026 को पटाखे फैक्ट्री राजस्थान में काम करने गया था।
चौथा मृतक मुरारपुर निवासी रामदत्त राम के पुत्र रवि कुमार वार्ड नंबर 7 का निवासी बताया जाता है। ,माता का नाम रीता देवी है। रवि दो भाईयाें में बड़ा था, उसकी दो बहन थी, जो अविवाहित है, एक का नाम करीना कुमारी 12 वर्ष दूसरा बहन का नाम करिश्मा कुमारी 10 वर्ष तथा भाई शशि भूषण 14 वर्ष बताया जाता है। रवि काे भी अभिनंदन ही अपने ठेकेदारी में काम करने के लिए बुलाया था।
चारों मृतक के राजस्थान के भिवाड़ी के पटाखे फैक्ट्री से नर कंकाल बरामद हुए हैं। किसी के साक्ष्य सही नहीं मिल रहा है। साक्ष्य के लिए राजस्थान सरकार ने परिजनों को डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया है, जिसमें श्याम कुमार के पिता राजदेव पासवान, अमरेश कुमार के पिता कृष्णा राम, अभिषेक कुमार के भाई ललित जो रेलवे में कार्यरत है तथा रवि का परिजन रामदत राम डीएनए टेस्ट के लिए राजस्थान के भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं। पटाखे फैक्ट्री में काम करने गये एक अन्य युवक अनूप कुमार बुरी तरह से झुलस गए हैं जिनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा है।
अंचलअधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि सभी मृतको का सत्यापन किया जा चुका है ,सभी को मुख्यमंत्री निजी कोष से 2-2 लाख तथा आपदा प्रबंधन से भी मुआवजा की राशि दी जाएगी।

