रघुनाथपुर पुलिस की छापेमारी में छह युवक सूखा नशा करते पकड़ाए

रघुनाथपुर पुलिस की छापेमारी में छह युवक सूखा नशा करते पकड़ाए
Facebook WhatsApp

-भारी मात्रा मे सूखा नशा व चिलम हुआ बरामद

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर से सटे रघुनाथपुर मोहल्ले में पुलिस द्वारा सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन छापेमारी की गई।इस दौरान पान दुकान, स्टेशनरी दुकान तथा लॉज सहित कई संदिग्ध स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न जगहों से सूखा नशा का सेवन कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए युवकों में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकररिया निवासी सुमन कुमार के पुत्र चंदन कुमार सिंह, राजेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी भरत राय के पुत्र आनंद मोहन कुमार, रघुनाथपुर निवासी लड्डू मियां के पुत्र मोहम्मद फरहान खान, गेनालाल यादव के पुत्र सन्नी कुमार, शंभू यादव के पुत्र शत्रुधन बिहार उर्फ टेनी तथा महावीर साहनी के पुत्र बिकाऊ साहनी शामिल हैं।

रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहल्ले के कुछ दुकानों व लॉज में युवकों द्वारा सूखा नशा का सेवन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान मौके से सूखा नशा सेवन में प्रयुक्त मादक पदार्थ व कई चिलम भी बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी युवकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में सूखा नशा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page