मैट्रिक की परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त हुआ शुरू

मैट्रिक की परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त हुआ शुरू
Facebook WhatsApp


-परीक्षा केन्द्रो का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, संचालको को निर्देश
मोतिहारी। मैट्रिक की प्रथम दिन की परीक्षा स्वच्छ वातावरण में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुआ। समूचे जिले से अबतक की जानकारी के अनुसार निर्धारित मापदंड़ो के अनुकूल परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी सौरव जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सहित सभी वरीय अधिकारियों द्वारा केन्द्र एवं बाहरी इलाको का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम-एसपी ने संबंधित परीक्षा संचालको को पूरी मुस्तैदी के साथ कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। वहीं सुरक्षा ख्यालो एवं शहर की यातायात नियंत्रण को लेकर एसपी श्री प्रभात ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया, फलस्वरूप यातायात में कोई बड़ी बाधा नहीं उत्पन्न हुई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page