महिला रोजगार योजना अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के 173739 महिलाओं के खाते में सीएम ने भेजी 10-10 हजार रुपए

महिला रोजगार योजना अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के 173739 महिलाओं के खाते में सीएम ने भेजी 10-10 हजार रुपए
Facebook WhatsApp


-अब तक 729016 महिलाएं हुई लाभान्वित
-आने वाले दिनों में दूसरी किस्त के रूप में मिलेंगे 2 लाख
-डीएम की अध्यक्षता में लाइव प्रसारण में भाग ली 500 से अधिक महिलाएं

मोतिहारी। जिला मुख्यालय अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित राजेंद्र भवन, में महिला रोजगार योजना के लिए मुख्यमंत्री की ओर से अंतरण की जाने वाली
जीविका दीदियो को सीधे उनके खाते में भेजी जाने वाली राशि क्रार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभाग वालों के अधिकारी सहित पांच सौ से अधिक महिलाएं मौजूद थी।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक महिला अभ्यर्थी के खाते में पहली किस्त 10-10 हजार हस्तागत किया। इस संबंध में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के सभी पात्र परिवारों के एक महिला को रुपए 10,000 की राशि प्रथम किस्त के रूप में अंतरित की गई है।

उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आगे चलकर दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दिए जाने का भी प्रावधान है। इस योजना के तहत पूर्वी चम्पारण जिला में कुल 7,29,163 महिलाओं को कुल 729.16 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण किया जा चुका है तथा आज के कार्यक्रम में कुल 1,73,739 महिलाओं को कुल 173.7 करोड़ रूपये की राशि भेजी गई है।

इस प्रकार जिला में अभी तक 902902 महिलाओं को यह राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि को प्राप्त कर जिले में जीविका से जुड़ी हुई महिलाओं के परिवारों एवं अन्य महिलाओं में खुशी का माहौल है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page