उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनकटवा के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण
सिकरहाना। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र के बच्चों को विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिये शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। वन से विज्ञान की ओर कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनकटवा के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत विज्ञान से संबंधित तथ्यों की जानकारी देने के लिए अलग अलग स्थानों का भ्रमण कराया गया।
शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बच्चों को कैथवलिया ले जाया गया जहां बच्चों ने विराट रामायण मंदिर का भ्रमण करते हुए विभिन्न रोचक जानकारियां प्राप्त की। इसके अलावा केसरिया व वैशाली में भी बच्चों ने भ्रमण किया और बौद्ध स्तूप संबंधित कई अहम जानकारियां प्राप्त की। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा वन से विज्ञान की ओर कार्यक्रम के तहत बच्चों में लीडरशिप भावना को विकसित करना मुख्य उद्देश्य है। बच्चों को शहर का भ्रमण कराया जा रहा है ताकि बच्चों के अंदर की झिझक समाप्त हो सके और इन बच्चों में आत्मविश्वास जागृत हो।
गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आगे भी इन कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही गई है। इस दौरान मुख्य रुप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयनाथ सिंह, शिक्षिका नेहा कुमारी, कृष्णा कुमारी, शिक्षक रमेश गुप्ता, विजय कुमार, टोला सेवक बिनोद बैठा शामिल थे. विद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में आगे भी इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गयी।

