कृषि कनेक्शन के लिए 16 से 27 फरवरी तक विभिन्न पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर
रक्सौल। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रक्सौल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सेक्शनों के किसानों के लिए अच्छी खबर है। रक्सौल कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कृषि कार्य हेतु नए बिजली कनेक्शन देने और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 16 फरवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यपालक अभियंता के अनुसार, विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी किया है ताकि उन्हें कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। आदापुर सेक्शन में 16 से 18 फरवरी तक। इसमें 16 को मझरिया, आंध्रा, औरैया, बरवा, मूर्तियां, लक्ष्मीपुर पोखरिया व पुरैनिया पंचायतों में शिविर आयोजित की जाएगी। जबकि 17 फरवरी को भवानीपुर, सिरिसिया कला, श्यामपुर, भेड़िहारी, नरकटिया, बेलवा, गम्हारिया कला तथा 18 फरवरी को हरपुर, डुबहा, नकरदेई, भटनहिया, बखरी, रामपुर, कोरिया पंचायतों में शिविर लगेगी।
विभिन्न पंचायतों में शिविर लगेंगे। बनकटवा सेक्शन में 19 और 20 फरवरी को जिसमें 19 को बनकटवा के हीरमणि, बिजबनी नॉर्थ, जीतपुर, नीमोइया वेस्ट, इनरवा फुलवार और 20 फरवरी को बरवा कला, कुदरकट, बिजवनी ईस्ट, बगही बेलवा, भेलवा व झंझरा सहित अन्य क्षेत्रों में कैंप का आयोजन होगा।
छौड़ादानो सेक्शन में 21 फरवरी को महुआवा, दरपा, तिनकोनी और खैरवा पंचायतों में किसान इसका लाभ उठा सकेंगे।वहीं घोड़ासहन सेक्शन में 23 फरवरी को कदमावा, गुरमिया, विजय और श्रीपुर सहित विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इधर रामगढ़वा सेक्शन में 24 फरवरी को पखनहिया, सिंगासनी, अमौदेई, शिवनगर और बेला सहित कई पंचायतों में कैंप आयोजित होंगे।
रक्सौल (ग्रामीण) सेक्शन में 25 फरवरी को परसौना तपसी, जोकियारी, हरनाही और भेलाही जैसी पंचायतों में शिविर लगेंगे।सुगौली सेक्शन में 26 और 27 फरवरी को सुगांव, फुलवरिया, बगही और पचरुखा ईस्ट सहित अन्य पंचायतों में कैंप के साथ इस अभियान का समापन होगा।
कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने अपील की है कि किसान भाई अपनी नजदीकी पंचायत में निर्धारित तिथि पर पहुंचकर कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य है कि खेती के सीजन से पहले अधिक से अधिक किसानों को बिजली का लाभ मिले।
फोटो -कृषि कनेक्शन के लिए 16 से 27 फरवरी तक विभिन्न पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

