महाशिवरात्रि पर दुनिया के सबसे विशाल शिवलिंग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर दुनिया के सबसे विशाल शिवलिंग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर विराट रामायण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।श्रद्धालुओं की आस्था इतनी गहरी रही कि मंदिर के मुख्य द्वार पर लगाए गए बैरिकेडिंग के पास ही जल और पुष्प अर्पित कर भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते नजर आए। “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन तथा मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
उल्लेखनीय है कि कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया स्थित इस मंदिर परिसर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना 17 जनवरी को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई थी। स्थापना के बाद से ही यहां श्रद्धालुओं की निरंतर भीड़ उमड़ रही है, जबकि महा शिवरात्रि पर यह संख्या कई गुना बढ़ गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विराट रामायण मंदिर का निर्माण क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को नई पहचान दे रहा है। महा शिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ ने इस स्थल की बढ़ती लोकप्रियता को भी स्पष्ट कर दिया। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page