अंतर्राष्ट्रीय एथेलेटिक्स मीट रिले रेस में चंपारण के लाल सेतु मिश्रा ने फिर कमाल किया
मोतिहारी। बंगाल की खाडी से जुड़े सात देशों का संगठन बिमस्टेक के बैनर तले भुवनेश्वर में हुए अंतर्राष्ट्रीय एथेलेटिक्स मीट में 4×400 मीटर रिले रेस में चंपारण के लाल सेतु मिश्रा ने फिर कमाल कर दिखलाया है।
उसने भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभायी है। विदित हो कि इसके पहले चीन के ओर्डोस शहर में भी अंडर 23 के अंतर्राष्ट्रीय एथेलेटिक्स मीट में पुरुष रिले और मिक्स्ड रिले में स्वर्ण एवं रजत पदक दिलाकर भारत का मान बढाया था और साथ ही एथेलेटिक्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाला प्रथम खिलाडी बना था।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 37 लाख 50 हजार रुपये का चेक देकर सेतु मिश्रा का हौसला बढाया था। सेतु के इस उपलब्धि पर बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथारिटी ने आधिकारिक पेज पर चित्र लगाकर खिलाडी को सम्मान दिया है।
इस उपलब्धि पर ईस्ट चंपारण एथेलेटिक्स फेडरेशन के सचिव अरविन्द कुमार, साईक्लिंग एशोसिएशन के सिद्धार्थ कुमार, विधायक प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार आदि ने बधाई दी है। प्रतियोगिता भारत, बांग्लादेश, श्री लंका, भूटान , म्यामार और थाईलैंड शामिल है।

