वाराणसी में 29 नवंबर से नौ दिसंबर तक होगी राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप, विजेताओं को मिलेंगे तीस लाख रुपए के पुरस्कार

वाराणसी में 29 नवंबर से नौ दिसंबर तक होगी राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप, विजेताओं को मिलेंगे तीस लाख रुपए के पुरस्कार
Facebook WhatsApp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के सचिव ए. के. रायजादा व आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने आज वाराणसी में रामकटोरा स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की।उन्हाेंने बताया कि 63 वीं सेठ एम आर जैपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 29 नवंबर से नौ दिसंबर 2026 तक वाराणसी के सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैंपस में किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं वाराणसी शतरंज संघ के संयुक्त सहयोग से, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इसमें विजेताओं को इनाम में तीस लाख रुपए की धनराशि मिलेगी।

पत्रकार वार्ता में ए. के. रायजादा व दीपक कुमार बजाज ने आगे बताया कि यह ग्यारह दिवसीय विशाल आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार किया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों व खेल प्रेमियों का भी आगमन होगा। इस प्रतियोगिता में 33 राज्य एवं केद्र शासित प्रदेशों व संस्थागत इकाइयों के विजेता एवं खुले प्रवेश के माध्यम से कुल 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर 22 ग्रैण्ड मास्टर 30 इण्टरनेशनल मास्टर एवं 50 से अधिक अन्य खिताबधारी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विभिन्न विश्व स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय शतरंज दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने बताया कि यह 63 वीं सेठ एम. आर. जैपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप, वाराणसी 2026 का मैत्रीपूर्ण चेहरा और काशी के गौरवशाली प्रतिनिधि के रुप में प्रतिबिम्बित है। प्रतियोगिता में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल, प्रमाण पत्र के साथ साथ पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएंगी।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को छह लाख, द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को पांच लाख तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को चार लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी इसी तरह चौथे स्थान के लिए 3 लाख, पाँचवें एवं छठे स्थान के लिए 2.50 लाख प्रत्येक, सातवें एवं आठवें स्थान के लिए 2 लाख प्रत्येक तथा नौवें एवं दसवें स्थान के लिए 1.50 लाख से सम्मानित किया जाएगा। इस खेल में 11 राउंड में मुकाबला होगा।

कार्यक्रम के कुशल संयोजन हेतु नगर के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से युक्त एक संरक्षक मण्डल बनाया गया है। इस आयोजन के संरक्षकों में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मित्र ‘दयालु, वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी, मंडलायुक्त एम. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. चौधरी व सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स समूह के उपाध्यक्ष श्रीवत्स जैपुरिया शामिल हैं। इन प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता को विशेष गरिमा और प्रोत्साहन मिलेगा।

पत्रकार वार्ता में विजय कुमार को आयोजन सचिव तथा तुषार सारस्वत की संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन समन्वयक के रूप में आनंद सिंह, शम्स तबरेज, संजय सिन्हा, सी. के. गांगुली, माहब अहमद फारुकी, दिनेश कुमार पाण्डेय, डी.डी.पाठक, राजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनोज कुमार बजाज, श्यामसुंदर बजाज, अनिल के जाजोदिया, जैपुरिया बाबतपुर की प्रधानाचार्या सुधा सिंह भी उपस्थित रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page