एनएच किनारे खड़े ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी ठोकर,चालक गंभीर

एनएच किनारे खड़े ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी ठोकर,चालक गंभीर
Facebook WhatsApp


पीपराकोठी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरपुर के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एनएच किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। नतीजतन ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच किनारे अपनी दिशा में ट्रैक्टर खड़ा था। तभी पीछे से आकर ट्रक ठोकर मार दिया। ट्रैक्टर तथा घायल चालक मोतिहारी छतौनी का बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पीपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटना स्थल की घेराबंदी कराई। पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से चिंताजनक अवस्था में इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक सड़क से नीचे उतरते हुए एनएच किनारे गेहूं के खेत में जा घुसा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उपचालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने क्राइम सीन टेप लगाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और वाहनों की स्थिति की जांच की। पुलिस द्वारा ट्रक के नंबर के आधार पर फरार चालक एवं उप चालक की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page