शॉट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर नष्ट, दो मवेशियों की हुई मौत
संग्रामपुर। पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के वार्ड सात गांव संग्रामपुर बरई टोला में शॉट सर्किट से आग लगने से हजारों की सम्पति जलकर नष्ट हो गई। अग्नि पीड़ित शिव शंकर साह व हरि साह ने बताया कि शॉट सर्किट के आग से एक गाय के बछड़े व एक बकरी के एक बच्चा की जलने से मौत हो गई।
ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका नही तो कोई बड़ी घटना हो जाती ।पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के मुखिया सुदिष्ट प्रसाद ने आपदा के तहत प्रशासन से अगिन पीड़ितों को मुआवजा भुगतान की मांग की है।बीडीओ सह प्रभारी सीओ अनुराग आदित्य ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के जांच कराकर मुआवजा भुगतान किया जायेगा।

