हरसिद्धि के एक गाँव से युवती प्रेमी के साथ घर से हुई फरार
-युवती के परिजन ने अपहरण का दर्ज कराया एफआईआर
-पुलिस फरार युवती के बरामदगी के लिए कर रही है छापेमारी
हरसिद्धि।थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। मामले मे फरार युवती की माँ ने थाना मे आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि युवती के घर के बगल मे पहाड़पुर थाना के सिसवा मलदहिया के उपेंद्र प्रसाद के पुत्र सचिन कुमार का एक दोस्त का घर है। जहाँ सचिन का अनाजाना लगा रहता था।
इसी दौरान सचिन ने युवती को अपने प्रेमजाल मे फंसाकर भाग गया है। जबकि युवती की माँ ने दर्ज एफआईआर मे कहा है कि उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। उसने कहा है कि सचिन कुमार, उसके पिता उपेंद्र प्रसाद, उसके दादा रघुनाथ प्रसाद व उसकी माँ ने उसकी पुत्री को साजिश के तहत अपहरण कर कही दूर छुपा दिया है। वें सब सचिन से शादी करने के फिराक मे है। पुलिस अग़वा युवती को बरामद करने के लिए छापेमारी मे जुटी हुई है।

