विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
Facebook WhatsApp


मोतिहारी/ घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के निमोईया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया गया है। मायके पक्ष ने रागिनी कुमारी (22) के ससुराल वालों पर बाइक और सोने की चेन न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।मृतका भोला साह की पत्नी रागिनी कुमारी है।

मृतका के पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमनपुर गांव निवासी परमेश्वर साह ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में अपनी बेटी रागिनी की शादी भोला साह से की थी। शादी के बाद रागिनी को एक बेटा भी हुआ। हालांकि, विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाने लगी थी।
परमेश्वर साह का आरोप है कि ससुराल वाले बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर रागिनी को प्रताड़ित करते थे। 14 जनवरी को रागिनी मायके से ससुराल गई थी। गुरुवार सुबह अचानक उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब परिजन निमोईया गांव स्थित ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने रागिनी का शव बेड पर पड़ा देखा, जबकि घर के सभी सदस्य फरार थे।

मृतका के पिता ने बताया कि जब उन्होंने रागिनी के चेहरे से कपड़ा हटाया, तो उसके गले पर गहरे निशान दिखाई दिए, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका और बढ़ गई। इसके बाद तत्काल घोड़ासहन थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और फरार ससुराल पक्ष की तलाश कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page