चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 27वीं कार्यकारिणी की हुई बैठक

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 27वीं कार्यकारिणी की हुई बैठक
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 27वीं कार्यकारिणी की पहली बैठक सोमवार को होटल वी के गार्डन बंजरिया पंडाल के सभागार में चैंबर के अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। सभा की शुरूआत विशिष्ट आमंत्रित सदस्य पूर्व अध्यक्ष संजय लोहिया, देवेंद्र कुमार गुप्ता और राज किशन का स्वागत व परिचय कराने के साथ हुआ।

महासचिव आलोक कुमार ने गत बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी। कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय व्यय की जानकारी दी। अध्यक्ष महेश सिन्हा ने कहा कि व्यवसाई के हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है। व्यावसायिक हित में सालों भर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल की प्राथमिकता चैंबर भवन का निर्माण रहेगा। बैठक में वनभोज, नव वर्ष की उमंग गांव के बच्चों के संग कार्यक्रम और वार्षिक पदस्थापना सह सम्मान समारोह की समीक्षा की गई। सत्र 2026 के समस्त विभागों का बंटवारा किया गया।

निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह ,पुर्व अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, संजय जायसवाल, अनुपम जायसवाल, ,उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र ,उप सचिव विनय देवकुलियार कार्यकारिणी सदस्य हेमंत कुमार, अरविन्द सर्राफ , सुधांशु रंजन ,अनिल अग्रवाल ,डॉ कमलेश कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन चंदू मिश्रा ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page