जिले के 69 परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा
-प्रथम दिन परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण सम्पन्न
मोतिहारी। बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को जिले के विभिन्न अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के 69 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।प्रथम दिन परीक्षा कदाचार रहित संपन्न हो गया।
इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सदर अनुमंडल में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसके अलावा चकिया अनुमंडल में 8 , रक्सौल में 6 , पकड़ीदयाल में 5 , सिकरहना में 6 और अरेराज अनुमंडल में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उक्त परीक्षा दो पाली में संपन्न हो रही है। प्रथम पाली में जीव विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई , जिसमें कुल 14371 परीक्षार्थी में 235 अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरे पाली की परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय था,जिसमें कुल 1843 परीक्षार्थी में 45 अनुपस्थित रहे। पूरी परीक्षा के दौरान कहीं से किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन होने की सूचना नहीं है। बताया गया है कि सभी केदो पर कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा केन्द्रो का डीएम-एसपी सहित संबंधित पदाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे थे। नतीजतन कदाचार सहित अन्य किसी तरह का व्यवधान नहीं हुआ।

