12 फरवरी को भारत बंद को श्रमिक सफल बनाएं: कामरेड अनुपम

12 फरवरी को भारत बंद को श्रमिक सफल बनाएं: कामरेड अनुपम
Facebook WhatsApp


-श्रम संगठनों का संयुक्त कन्वेंशन संपन्न
मोतिहारी। 12 फरवरी के आम हड़ताल के सफलता हेतु श्रमसंगठन संयुक्त कन्वेंशन, ऑटो संघ की जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता एवं काॅ. शक्ति नाथ तिवारी के संचालन में बलुआ गोलंबर मोतिहारी स्थित पार्क में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य महासचिव कामरेड अनुपम कुमार ने केंद्र सरकार के द्वारा श्रमिक विरोधी 4 लेबर कोड के सवाल पर विस्तार से बातें रखी।

श्री कुमार ने  आह्वान किया कि 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनावे। कन्वेंशन को कामरेड अशोक पाठक, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, शंभू शरण यादव, दिलीप कुशवाहा, प्रदीप साहनी, हेमराज हाशमी, दिनेश  कुशवाहा, चंदेश्वर सिंह, भाग्य नारायण चैधरी, सुभाष कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, संतलाल दास, बच्चा यादव, विपिन बिहारी दुबे, दीपक शर्मा, धर्मराज यादव, अफरोज हाशमी, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जला सचिव श्री मिश्र ने की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page