यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश न्याय संगत : मनीष शेखर

यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश न्याय संगत : मनीष शेखर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। लोक समाधान के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पशुधन प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार शेखर ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम 2026 पर रोक लगाने पर खुशी जाहिर किया है।

उन्होने कहा है कि विकसित भारत के लिए हमें सबको न्याय देना होगा। आखिर कितने दिनों तक एक समुदाय को शोषक बताते रहेंगे, जो राष्ट्र निर्माण में अपना सबकुछ न्यौछावर करते आ रहे है। शेखर ने कहा कि हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सत्य से अवगत कराया है। सबको न्याय का संवैधानिक अधिकार है, जिसका पालन हो रहा है। न्याय के साथ विकास ही भारत को फिर से विश्व गुरु बनाएगा एवं विकसित भारत का सपना साकार होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page