दो नाबालिक लड़की का 5 दिनो बाद पोखर में मिला शव, मचा हड़कंप

दो नाबालिक लड़की का 5 दिनो बाद पोखर में मिला शव, मचा हड़कंप
Facebook WhatsApp

मोतीहारी। पूर्वी चम्पारण के अरेराज अनुमंडल से बड़ी खबर है। पशु चारा के लिए घर से निकली दो नाबालिक बच्चियों के शव गांव के पास 5 दिन बाद पोखर में मिलने से हड़कंप मच गया।  

सूचना पर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सूचना मिलते ही अरेराज डीएसपी, गोविन्दगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर कारवाई में जुटी है। परिजनों के अनुसार दोनो बच्ची 18 जनवरी को पशु के लिए चारा लाने घर से निकली थी। काफी खोजबीन के बाद भेलानारी पावर ग्रिड के पास दोनो बच्ची का हसुवा टोकरी मिला था।

परिजन उसी दिन से खोजबीन में जुटे थे। घटना गोविन्दगंज थाना के नवादा पंचायत के तीनगछिया गांव की बतायी जा रही है। शव मिलते ही दोनो के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार पैर फिसलने से पोखर के गढ़े में डूबने से मौत होने की प्रथम दृष्टया लग रहा है। पुष्टि गोविन्दगंज इंस्पेक्टर राजु मिश्र ने की है। दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page