सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की हुई मौत
Facebook WhatsApp


-नेपाली बाइक नंबर गाड़ी छोड़कर चालक फरार
हरसिद्धि। घीवाढार पंचायत के घीवाढार दक्षिण टोला वार्ड नंबर 8 निवासी स्व. बंगाली तिवारी के पुत्र मुखलाल तिवारी 71 वर्ष सड़क दुर्घटना में गुरुवार की शाम घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उनकी मौत रास्ते में हो गई।

मृतक के पुत्र भीखम तिवारी एवं स्थानीय मुखिया वीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्व.तिवारी सेवराहां बाजार से पैदल ही अपने घर आ रहे थे कि अरेराज हरसिद्धि मुख्य मार्ग पर घीवाढार चैक से दक्षिण सरफुद्दीन मियां के बथान के सामने एक बाइक सवार युवक ने उन्हें ठोकर मार दी और ये गिरकर बेहोश हो गए। वहीं बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर नेपाली नंबर अंकित है। परिजन घायल को लेकर इलाज के लिए मोतिहारी जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव      परिजन को सौंप दिया गया। फिलहाल अनुसंधान जारी है।
– मौत की खबर सुनते ही पसरा मातमी सन्नाटा
घीवाढार निवासी मुखलाल तिवारी 71 वर्ष  की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र चंदेश्वर तिवारी, भीखम तिवारी, जनार्दन तिवारी सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं।  मुखिया वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कई लोग उनके घर पहुंच कर सांत्वना दिया।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page