कलाकारो की टीम ने दांत से बस को खींच और बालो से गैस सिंलिडर नचाकर पुलिस कर्मियो को किया प्रेरित

कलाकारो की टीम ने दांत से बस को खींच और बालो से गैस सिंलिडर नचाकर पुलिस कर्मियो को किया प्रेरित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पुलिस लाईन के प्रशिक्षु पुलिस कर्मी अद्भूत अविश्वसनीय व अकल्पनीय करतबो के गवाह बन कर रोमांच और जोश से भर गये। दरअसल महाराष्ट्र के नासिक से पहुंचे मोहम्मद अब्दुल और उनके परिवार के करतबो ने पुलिस कर्मियो में जोश भर दिया।इस परिवार के लोगो न केवल दांतों से गाड़ी को खींचा बल्कि बालो से गैस सिलिंडर को नचा कर पुलिस कर्मियो को आश्चर्य विस्मित कर दिया।अपने नाती पोतो के साथ पुलिस लाईन में मोहम्मद अब्दुल के करतब को देख पुलिसकर्मी अति उत्साहित दिखे।इन कलाकारो ने जिप्सी को दांतों से खींचा दिखा,तो एक कलाकार बालों से सिलेंडर उठाकर उसे पूरा घुमाया।इतना ही नही बालों से बिहार पुलिस की बड़ी बसों को खींच कर यह साबित किया कि अगर इंसान में कुछ करने का जुनून हो तो सब कुछ संभव है। इन कलाकारो की टीम को लीड कर रहे अब्दुल ने बताया कि मेरा पूरा परिवार इस कला को बचाए रखा है और बचपन से हमलोग करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन कर अपने परिवार को चलाते हैं। अब्दुल के बेटे मोहम्मद जावेद जो बालों से मोतिहारी पुलिस की बड़ी बसों को खींचा,कहा कि हमलोग बचपन से ही इसकी ट्रेनिंग लेते आए हैं,जिसका नतीजा है कि बालों से बसों को खींच रहे हैं। दांतों से सिलेंडर को उठा रहे हैं।यह महज एक करतब नही बल्कि कुछ बेहतर और कुछ अलग करने का जुनून है।जिस देख और सुन लोग न केवल रोमांचित हो बल्कि प्रेरित भी हो।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page