हथियार का भय दिखाकर व्यवसायी से छह लाख रुपये की लूट

हथियार का भय दिखाकर व्यवसायी से छह लाख रुपये की लूट
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर- केसरिया पथ पर कायस्थ टोली चौक के समीप कुमार ट्रेडस किराना दुकान से मंगलवार की देर शाम दो बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर काउंटर से छह लाख रुपये लूट लिया।इस मामले में किराना दुकानदार ने बताया कि एक काला एवं ब्लू रंग के अपाची गाड़ी से चार लोग पहुंचे। गाड़ी लगाकर सभी दुकान पर पहुंच गए। एक ने पिस्टल कनपटी पर सटाया एवं दूसरा गल्ला से रखे छह लाख रुपये लूट लिया।

वहीं दुकान के कर्मी सुबोध कुमार को पिस्टल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। सभी बदमाश पैसा लेकर भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही केसरिया पुलिस व कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page