शराब के साथ तीन महिला कारोबारी गिरफ्तार

शराब के साथ तीन महिला कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp



तुरकौलिया। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान थाना क्षेत्र के माधोपुर गोपालचौक, कवलपुर डीह व शंकरसरैया रामासिंह टोला में चला। जिसमें तीन महिला कारोबारी शराब के साथ पकड़ी गई। जबकि एक फरार हो गई।

पकड़ी गई महिला  कवलपुर डीह के बच्चु महतो की पत्नी मानकी देवी, शंकरसरैया रामासिंह टोला के राजेन्द्र महतो की पत्नी प्रतिमा देवी व गोपालचौक के स्व. बृजनंदन पासवान की पत्नी बचिया देवी है।

जब दुसरी छापेमारी के लिए प्रतिमा देवी के घर के समीप पुलिस पहुंची। जहां पुलिस को देख वह भागने लगी। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। घर से 30 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त बचिया देवी के घर से करीब 20 लीटर शराब बरामद हुआ।

पकड़ी गई महिला ने बताया कि शराब शंकरसरैया अहिरटोली के एक कारोबारी से लेकर वह खुदरा में बेचती थी। इधर कवलपुर डीह में शराब पीकर डगमगा रहे  दो को हिरासतमें ले लिया गया। इनमें कान्ही टोला के संजय पासवान तो दूसरा मलाही टोला के धर्मेंद्र सहनी शामिल है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page