मटियारिया से दो बाइक को चोरो ने चुराया
-चौक से पान दुकानदार की बाइक चुराया।
-चोरी गयी बाइक मालिक ने थाना मे दिया आवेदन।
हरसिद्धि।थाना क्षेत्र के मटियारिया से दो बाइक को चोरो ने चुरा लिया है। एक बाइक पान दुकानदार की है तो दूसरी एक किसान की है। मामले मे पान दुकानदार मटियारिया नंहकार के सुनील सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार ने थाना मे आवेदन दिया है।
पान दुकानदार अभिषेक ने बताया कि उनका मटियारिया चौक पर पान का दुकान है। वे सुबह नौ बजे घर से पान दुकान पर प्रति दिन आकर दुकानदारी करते है। वे बाइक अपने दुकान के सामने ख़डी कर दुकान चलाने लगे। शाम मे दुकान बंद कर घर जाने के लिए बाइक देखे तो बाइक गायब थी।
बाइक को अज्ञात चोर चुरा लिए है। वही मटियारिया पंचायत के वार्ड 8 स्थित सरैया खुर्द गाँव के मनोज सहनी के पुत्र राकेश कुमार अपने बाइक से खेत पटवन करने के लिए खेत मे गए। वे बच्चालाल सहनी के घर के सामने सड़क किनारे खेत मे बाइक ख़डी कर पटवन करने लगे। थोड़ी देर मे देखे की उनकी बाइक गायब है। काफ़ी खोजबीन के बाद बाइक नहीं मिला। वे बताये की उनकी बाइक चोर चुरा लिए है। पुलिस चोरी गयी दोनों बाइक की खोजबीन मे जुटी हुई है।

