नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,जेसीबी पहुंचते ही अतिक्रमणकारी हुए गायब
रक्सौल।नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) मनीष कुमार ने किया।
ईओ मनीष कुमार ने बताया कि अभियान शहर के कोइरिया टोला नहर चौक से मेन रोड, बाटा चौक, कस्टम चौक होते हुए डंकन रोड तक चलाया गया। इस दौरान सड़कों एवं नालों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान में नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिनाश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार यादव, सफाई इंस्पेक्टर रामनरेश कुशवाहा सहित दीपेश कुमार नायक, अभय कुमार सिंह, संजय बैठा, नथुनी मियां, मदन ठाकुर एवं अन्य नगर परिषद कर्मी मौजूद रहे।
नगर परिषद द्वारा पूर्व से ही अतिक्रमण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद जब शुक्रवार को नगर परिषद की जेसीबी मशीन कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, तो अतिक्रमणकारी स्वयं ही वहां से गायब हो गए।
नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

