पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई,नेपाली शराब के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार
रक्सौल। हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सीवान टोला बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं हरैया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान दो कचरा गाड़ी से तस्करी कर लाई जा रही नेपाली शराब के साथ एक महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 300 एमएल की कुल 240 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 72 लीटर बताई जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि मामले में विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

