सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आज : राधा मोहन सिंह

सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आज : राधा मोहन सिंह
Facebook WhatsApp

-मुख्य अतिथि होंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी

मोतिहारी। स्थानीय सर्किट हाउस, के सभाकक्ष में भाजपा मोतिहारी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांसद खेल महोत्सव के भव्य समापन समारोह की तैयारियों को लेकर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

श्री सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह 11 नवंबर को दोपहर 1 बजे गांधी ऑडिटोरियम, में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं नवनियुक्त बिहार प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे।  इस अवसर पर सांसद खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक हजार खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 4 सितंबर को तलवारबाजी प्रतियोगिता के साथ हुई थी। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अब 11 नवंबर को भव्य समारोह के साथ इसका समापन होगा।

बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार,  कृष्णनंदन पासवान, सचिन्द्र प्रसाद सिंह,  श्यामबाबू यादव,  पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, रिंकू पाठक, जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, सुधांशु रंजन, जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मार्तण्ड नारायण सिंह एवं संजय कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता शर्मा, सियावर सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, बसंत मिश्र, टिंकू जी, बबलू पासवान, सूरज पाण्डेय, रोहित सिंह, संजय साह, चंदन सिंह एवं सन्नी सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं दायित्वधारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।‌

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page