कोटवा में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित, विधायक ने किया उद्घाटन

कोटवा में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित, विधायक ने किया उद्घाटन
Facebook WhatsApp


– जीविका एवं कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में मेला में पहुंची भारी भीड़
कोटवा। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से गुरुवार को कोटवा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल परिसर में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे मेलों के माध्यम से युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उक्त मेला ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जीविका एवं कौशल विकास मिशन के सहयोग से आयोजित किया गया।

मेले में विभिन्न निजी कंपनियों, बीमा एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। युवाओं के लिए सेल्स, फील्ड वर्क, टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों के लिए पंजीकरण एवं प्रारंभिक साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में युवाओं की उपस्थिति देखी गई जिसमें लड़की और महिलाओं की संख्या अधिक तादात में थी।

कार्यक्रम में बीडीओ चिरंजीवी पांडे, जिला एचआर मैनेजर सौरभ कुमार, सीओ मोनिका आनंद सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जीविका की ओर से बीपीएम अंशिका आर्या, एलएस मौसम राज, कल्याणपुर बीपीएम आनंद कुमार, संग्रामपुर बीपीएम मनोज कुमार एवं तुरकौलिया बीपीएम शिवम कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

वहीं शिक्षा जगत से प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवधर अनूठा विद्यालय के हीरा मिश्रा भी उपस्थित रहे। मेले में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। इसमें भाजपा नेता राजेश्वर यादव, अमित कुमार विनोद, शशि रंजन सहनी, राजन दुबे, अरविंद सिंह, रानी कुमारी, सुबोध कुमार, मुकुंद राम, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, गौरव कुमार एवं रमन कुमार शामिल रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page