गन्ना समन्वय समिति सुगौली का ईख पदाधिकारी ने नोटिफीकेशन किया जारी
– विधायक सहित कईयो ने हर्ष जताया
सुगौली। गन्ना समन्वय समिति सुगौली का गठन किया गया। जिला ईख पदाधिकारी राहुल कुमार ने पत्र जारी कर दिया है। टीम में ईख पदाधिकारी, चीनी मिल अधिकारी व प्रगतिशील किसानों को शामिल किया गया है। समन्वय समिति में स्थानीय किसान विजय नायक व भटहां के पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है।
समन्वय समिति सुगौली के अध्यक्ष व संयोजक ईख पदाधिकारी, सदस्य सहायक ईख विकास निदेशक, एचबीएल के गन्ना महाप्रबंधक बनाये गए। जबकि तेरस राम, विजय नायक, विनोद कुमार गुप्ता, विजय कुमार यादव, आलोक राम, मो. सफराज आलम को आमंत्रित सदस्य बनाये गये है। समन्वय समिति के पदाधिकारियों को किसान व जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
बताया जाता है कि गन्ना समन्वय समिति के बैठक में गन्ने की उपलब्धता, आपूर्ति, पर्ची निगर्मन, क्रय केन्द्रो का संचालन, क्रय केन्द्रवार समानुपातिक गन्ना खरीद, गन्ना तौल में शुद्धता, गन्ना पेराई की प्रगति, ईख मूल्य भुगतान, विभाग द्वारा निर्गत दिशा, निर्देशों का अनुपालन एवं अन्य आवश्यक सामविक बिन्दुओं की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
वही आज समन्वय समिति की बैठक होगी। विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, सांसद सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, रामगोपाल खंडेलवाल, भाई अलीहसन, धर्मेन्द्र नायक, व्यवसाई संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अशोक सोनी सहित कई गणमान्य लोगो ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

