थावे मंदिर मे चोरी मामले में शामिल अपराधियों की पहचान पर पुलिस ने घोषित किया एक लाख रुपये का इनाम

थावे मंदिर मे चोरी मामले में शामिल अपराधियों की पहचान पर पुलिस ने घोषित किया एक लाख रुपये का इनाम
Facebook WhatsApp

गोपालगंज।जिले थावे स्थित थावे भवानी मंदिर परिसर में हुई भीषण चोरी की घटना मे शामिल अपराधियों तक पहुँचने के लिए पुलिस ने आमजनो से मदद मांगी है।पुलिस की ओर घोषणा किया गया है,कि जो कोई भी चोरी करने वाले अपराधियों की पहचान कराने में मदद करेगा, उसे 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

वही पुलिस घटना के बाद मंदिर परिसर से मिले साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर टीम अपराधियों की लोकेशन और पहचान तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति के पास अगर चोरी से संबंधित कोई भी जानकारी हो, वह बिना किसी भय के पुलिस को सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा है,कि जानकारी सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है। इसके लिए नंबर भी जारी किया गया है,और कहा गया है,कि सुरक्षा और गोपनीयता के लिहाज से जानकारी देने के लिए थाने आने की जरूरत नहीं है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजन का अगर सहयोग मिला तो इस घटना का शीघ्र उद्भेदन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है,कि इस घटना को लेकर पुलिस की विशेष टीम लगातार जांच में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही थावे मंदिर में चोरी की घटना को सुलझा लिया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page