गेहूं के बीज को लेकर किसानों ने घंटों किया बबाल

गेहूं के बीज को लेकर किसानों ने घंटों किया बबाल
Facebook WhatsApp

पुलिस ने मामले को किया शांत
रक्सौल। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि कार्यालय में सोमवार को गेहूं के बीज वितरण में अनियमितता को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। पुरंदरा पंचायत के खड़क सिंह, परसौना तपसी गांव निवासी सदानंद गिरि, भरत साह, नवलकिशोर गिरि, करीमन साह सहित सैकड़ों किसानों ने बताया कि वे पिछले 3 से 4 दिनों से लगातार कृषि कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार कार्यालय आने के बावजूद कर्मचारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे और बीज वितरण में लापरवाही बरती जा रही है। किसानों ने कहा कि बुवाई का समय निकलता जा रहा है, ऐसे में समय पर बीज नहीं मिलने से खेती प्रभावित होगी।
किसानों की नाराजगी बढ़ते देख कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया और जल्द बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page