बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियो के बीच हुआ विभागो का बंटवारा,देखे किसको मिला कौन विभाग

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियो के बीच हुआ विभागो का                                                                                                                        बंटवारा,देखे किसको मिला कौन विभाग
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार में शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार एक बड़ा बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जबकि वित्त विभाग अब जदयू के कोटे में चला गया है, विजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है।मंत्री और उन्हें मिले विभाग नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।

भाजपा से शामिल मंत्रियों के विभाग

सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)- गृह विभाग

विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)- राजस्व एवं भूमि विभाग, खनन भूतत्व मंत्रालय

मंगल पांडेय – स्वास्थ्य एवं विधि विभाग

डॉ दिलीप जायसवाल – उद्योग विभाग

नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग

रामकृपाल यादव – कृषि विभाग

संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा विभाग

सुरेंद्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग

रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

लखेंद्र कुमार रोशन – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह – सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग

प्रमोद कुमार (चंद्रवंशी ) – सहकारिता, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

जदयू (जदयू) में शामिल मंत्री के विभाग

विजय चौधरी – जल संसाधन और भवन निर्माण विभाग, सूचना जनसम्पर्क, संसदीय कार्य

विजेंद्र प्रसाद यादव – ऊर्जा मंत्री, वित्त मंत्रालय, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन

श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास मंत्रालय, परिवहन

अशोक चौधरी -ग्रामीण कार्य मंत्रालय

लेसी सिंह-खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय

मदन साहनी- समाज कल्याण मंत्रालय

मोहम्मद जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

सुनील कुमार -शिक्षा मंत्रालय

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से शामिल मंत्री

संतोष कुमार सुमन – लघु जल संसाधन विभाग

लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) से शामिल मंत्री

संजय कुमार – गन्ना उद्योग विभाग

संजय सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

राष्ट्रीय लोक मोर्चा से शामिल मंत्री

दीपक प्रकाश – पंचायती राज विभाग

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page