महात्मा गांधी की प्रेरणा से फिर से शुरू करेंगे अभियान : प्रशांत किशोर

महात्मा गांधी की प्रेरणा से फिर से शुरू करेंगे अभियान : प्रशांत किशोर
Facebook WhatsApp

बेतिया।प्रशांत किशोर ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हाल के नतीजे लोकतंत्र के साथ अन्याय हैं। उनका कहना था कि बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को 10-10 हजार रुपये जैसी रिश्वत देकर उनका वोट खरीदा गया, जो लोकतंत्र और बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना का खुला उल्लंघन है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसे नतीजों को स्वीकार करना मुश्किल है और जन सुराज जनता की उम्मीदों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा।

प्रशांत किशोर ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे बिहार को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और अपने अगले पांच वर्षों की आय का 90 प्रतिशत हिस्सा जन सुराज के कार्यों के लिए दान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 20 वर्षों में अर्जित अपनी संपत्ति में से वे केवल एक घर रखेंगे और शेष पूरी संपत्ति जन सुराज को समर्पित कर देंगे। उन्होंने कहा की जन सुराज का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक नैतिक और सामाजिक आंदोलन है, और इसके प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूर्ण है।

बिहार चुनाव के परिणामों के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज अपना एक दिवसीय उपवास समाप्त किया। उन्हें स्कूल की बच्चियों ने जूस पिलाया। इसके बाद प्रशांत किशोर मीडिया से मुखातिब हुए।प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे गांधी जी के विचारों और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर एक बार फिर व्यापक जनसंपर्क और संवाद का अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से वे बिहार के सभी 1 लाख 18 हजार वार्डों में जाकर लोगों से सीधे बातचीत करेंगे और ‘बिहार नवनिर्माण संकल्प अभियान’ के माध्यम से सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा कराएंगे।

प्रशांत किशोर ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हाल के नतीजे लोकतंत्र के साथ अन्याय हैं। उनका कहना था कि बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को 10-10 हजार रुपये जैसी रिश्वत देकर उनका वोट खरीदा गया, जो लोकतंत्र और बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना का खुला उल्लंघन है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसे नतीजों को स्वीकार करना मुश्किल है और जन सुराज जनता की उम्मीदों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा।

प्रशांत किशोर ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे बिहार को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और अपने अगले पांच वर्षों की आय का 90 प्रतिशत हिस्सा जन सुराज के कार्यों के लिए दान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 20 वर्षों में अर्जित अपनी संपत्ति में से वे केवल एक घर रखेंगे और शेष पूरी संपत्ति जन सुराज को समर्पित कर देंगे। उन्होंने कहा की जन सुराज का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक नैतिक और सामाजिक आंदोलन है, और इसके प्रति उनकी प्रतिबद्धता पूर्ण है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page