कल्याणपुर क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकासः सचिंद्र

Facebook WhatsApp


-भाजपा के विजयी प्रत्याशी में जनता के प्रति जताया आभार

कल्याणपुर। विधानसभा में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद कल्याणपुर विधानसभा से भाजपा से दूसरी बार जीते सचिंद्र प्रसाद सिंह ने अपने आवासीय परिसर में प्रेस वार्ता किया। उन्होंने कल्याणपुर विधानसभा की जनता का वंदन अभिनंदन करते हुए सभी लोगों को बधाई दिया।
कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता होगी, हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास करेगी।

मदर डेयरी के विकास सहित विस्तार जल्द होगा। जनता ने हमें नेतृत्व दिया है। हम क्षेत्र में अधिकाधिक सड़कों का निर्माण, उच्च शिक्षण संस्थान व तकनीकी शिक्षा संस्थान के निर्माण की दिशा में काम करुंगा। कल्याणपुर बाजार में नाला के साथ सड़क निर्माण कराया जायेगा। हमारी पहले भी सरकार थी। आज एक मजबूत सरकार बनेगी। समाज में गतिरोध उत्पन्न करने वाले पर कानून कार्रवाई की जाएगी ।

कुछ लोग बिहार की कानून व्यवस्था बिगाड़ने को लेकर सोशल मिडिया पर अनाप-शनाप बोले है, जिसपर एफआईआर दर्ज हुई है। कांग्रेस का संधि विच्छेद हो गया है। कुछ लोगो का तेल खत्म हो गया, लेकिन लालटेन लेकर घूम रहे हैं। जनता का मान- सम्मान के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का काम किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page