भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह को किया छह साल के लिए निलंबित

भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह को किया छह साल के लिए निलंबित
Facebook WhatsApp

पटना।भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के नतीजे सामने आने के तुरंत बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनकी लगातार की जा रही विवादित बयानबाजी और पार्टी लाइन के विरुद्ध सार्वजनिक टिप्पणियों के कारण की गई है।


आरके सिंह पर भाजपा ने जो कार्रवाई की है, उसके पीछे मुख्य रूप से निम्नलिखित कारण बताए गए हैं। आरके सिंह ने सार्वजनिक मंचों से अपनी ही पार्टी और एनडीए गठबंधन के नेताओं पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं को ‘हत्या का आरोपी’ तक कह दिया।

साथ ही उन्होंने बिहार सरकार पर 62,000 करोड़ रुपये के बिजली घोटाले का आरोप लगाया। उन्होने सार्वजनिक रूप से दावा किया था,कि अडाणी समूह के साथ बिजली खरीद समझौता में भारी वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।

श्री सिंह ने सार्वजनिक रूप से पार्टी के कुछ नेताओ का नाम लेकर बयान दिया कि ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है,चुल्लू भर पानी में डूब मरना । विधानसभा चुनाव के दौरान वह शाहाबाद क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों से भी नदारद रहे। आरके सिंह ने पहले ही अलग पार्टी बनाने या किसी अन्य विकल्प की तलाश करने के संकेत दिए थे, जिससे पार्टी के भीतर बगावती तेवर पैदा हुए थे।

वही भाजपा ने स्पष्ट किया है कि आरके सिंह के इन कदमों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचा है और उन्होंने लगातार अनुशासनहीनता दिखाई। चुनावी माहौल में अंदरूनी कलह से बचने के लिए पार्टी ने पहले चुप्पी साध रखी थी, लेकिन नतीजों के तुरंत बाद कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page