एनडीए ने बहुमत के लिए खर्च किए वर्ल्ड बैक से लिए कर्ज के पैसे:जनसुराज

एनडीए ने बहुमत के लिए खर्च किए वर्ल्ड बैक से लिए कर्ज के पैसे:जनसुराज
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने पर जन सुराज ने बधाई दी है। जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर यह बहुमत एनडीए सरकार के काम पर मिला होता तो और अधिक खुशी होती।दरअसल ऐसा है नही,जनसुराज ने एनडीए पर 40 हजार करोड़ से बहुमत खरीदने का आरोप लगाते कहा कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को सत्ता में आने से रोकने के लिए जन सुराज के समर्थक एनडीए के साथ चले गए।जनसुराज को 15 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान था,पर मिले मात्र 4 प्रतिशत,लेकिन जनसुराज सदन के बाहर रहकर भी सबसे मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगी।

उदय सिंह ने कहा कि बार देश में ऐसा पहली बार हुआ कि मतदान की पूर्व संध्या पर भी लोगों के खाते में पैसे डाले गये।एनडीए ने करीब 40 हजार करोड़ रुपए वोट के लिए खर्च कर दिए। जनता पैसे से ही जनता की वोट खरीद कर बिहार के भविष्य का सौदा किया गया। इस चुनाव में जितनी बड़ी राशि खर्च की गई उसे वहन की करने की शक्ति बिहार की अर्थव्यवस्था में नहीं है। आवश्यक खर्च के लिए सरकार के पास राशि नहीं बचेगी। शिक्षा,स्वास्थ्य के लिए भी राशि नही बचेगी।

उदय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने विश्व बैंक से किसी प्रोजेक्ट के लिए कर्ज लिया था। उसके 14 हजार करोड़ रुपए महिलाओ को कैश ट्रांसफर में यूज कर दिया गया,और सच्चाई नही जानने के कारण बिहार की जनता ने इन्हें सपोर्ट कर दिया।उन्होने कहा हमारी नई सरकार से यह मांग हैं कि भ्रष्ट और दागियों को मंत्री नहीं बनाया जाए। बिहार की भविष्य की चिंता करके काम करें। पलायन रोकने लिए फैक्ट्रियां लगाएं और कमाई के लिए पलायन की समस्या का समाधान करे।

उदय सिंह ने कहा कि महागठबंधन मजबूत विपक्ष की भूमिका के तौर पर भी नहीं उभरा। यह काम अब जन सुराज करेगा। सरकार के हर काम की बारीकि से समीक्षा किया जाएगा। सरकार के गलत कार्यों को उजागर करने का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page