पूर्वी चंपारण।जिले के 12 विधानसभा सीटों पर आज 11नवंबर को दुसरे चरण में वोटिग जारी है।सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक 31.16 प्रतिशत वोटिग हो चुकी है।वोटरो में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है,जिले के 12 सीटों पर कुल 95 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 34 लाख 42 हजार 266 मतदाता इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।कुल मतदाताओं में 18 लाख 35 हजार 144 पुरुष, 16 लाख 07 हजार 058 महिलाएं और 64 थर्ड जेंडर के वोटर शामिल हैं।
जिले में 4095 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें रक्सौल विधानसभा में 329 बूथ, सुगौली विधानसभा में 335, हरसिद्धि विधानसभा में 312, नरकटिया विधानसभा में 356,कल्याणपुर में में 298, पिपरा विधानसभा में 421, मधुबन विधानसभा में 367, मोतिहारी विधानसभा में 367, चिरैया विधानसभा में 357 और ढाका में 381 बूथ बनाए गए हैं।सभी बूथो पर केन्द्रीय सशस्त्र बलो की प्रतिनियुक्ति की गई है,इसके साथ ही सभी बूथो की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
इन सीटों पर सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग हुई
रक्सौल – 30.59%
सुगौली – 31.19%
नरकटिया – 33.07%
हरसिद्धि – 29.99%
गोविंदगंज – 30.25%
केसरिया – 30.37% कल्याणपुर – 31.26%
मधुबन – 30.14%
पिपरा- 33.81
मोतिहारी – 29.98%
चिरैया – 30.58%
ढाका – 31.84%

