उद्योगपति भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के 9 मोमेंटो प्राप्त किया
मोतिहारी। मोदी मिमेंटो संग्रहालय के संस्थापक उद्योगपति भाजपा नेता यमुना सीकारीया ने भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा नमामि गंगा सहायतार्थ प्रधानमंत्री के मिमेंटो की नीलामी में 9 मोंमोटो प्राप्त किया है।
श्री सीकारीया ने कहा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनके द्वारा 9 मिमेंटो प्राप्त किए गए हैं, पूर्व से 62 मिमेंटो है, जो बढ़कर 71 हो गया। उन्होने इसे गर्व की बात बताते हुए कहा है कि भारत के शिल्पकार मोदी के इतने मिमेंटो चंपारण में लोगों के दर्शनार्थ रहेंगे।
मोदी के विकास को इन मिमेंटो के द्वारा जानेंगे। वर्तमान में हमारा देश हर क्षेत्र में चौमुखी विकास कर रहा है। पूरा विश्व हमारी नीतियों को अपना रहा है। प्रमुख मिमेंटो में गवर्नर महाराष्ट्र, गवर्नर मणिपुर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह, सरदार पटेल नेशनल प्रतीक अकैडमी ,एम्स राजकोट आई सेंटर है।

