फर्जी प्रमाण पत्र पर 18 साल से कर रही थी शिक्षक की नौकरी, निगरानी ने दर्ज कराई एफआईआर 

फर्जी प्रमाण पत्र पर 18 साल से कर रही थी शिक्षक की नौकरी, निगरानी ने दर्ज कराई एफआईआर 
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि।  प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय लक्ष्मणवा, पीपरा में फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी कर रही एक शिक्षिका पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा हरसिद्धि थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।

कार्रवाई की शिकार शिक्षिका हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पीपरा, मटियारिया के सत्यनारायण प्रसाद की पुत्री लालसा देवी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के दारोगा मुन्नी कुमारी के दिए आवेदन पर पुलिस ने धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र के तहत सरकारी शिक्षक का लाभ लेने का मामला दर्ज किया है।

दारोगा ने आवेदन में कहा है कि शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना के द्वारा निगरानी को सौंपी गई प्रमाण पत्र में लालसा देवी का नियोजन प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा वर्ष 2007 में किया गया था। वर्ष 2000 में उपशास्त्री कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से मिलने का प्रमाण पत्र सौंपा गया था।

जिसे निगरानी ने जांच कराया तो उक्त क्रमांक पर दूसरे छात्र रामभरोष महतो का नाम अंकित मिला। ऐसे में लालसा का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। उन्होंने कहा कि निगरानी के आवेदन के आधार पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जल्द ही शिक्षिका को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी कि उसने फर्जी प्रमाण पत्र कहां से और कैसे बनवाया था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि नियोजन के समय प्रमाण पत्रों की जांच में लापरवाही बरती गई थी या फिर मिलीभगत से नौकरी दी गई थी।

अगर नियोजन इकाई के किसी कर्मी या अधिकारी की मिलीभगत सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड के अन्य शिक्षकों में भी हड़कंप मच गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page