डीएम हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन 30 दिन में सरेंडर करने का दिया आदेश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी रहे जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा में छूट देने के बिहार सरकार के 2023 के फैसले को रद्द कर दिया है।
दरअसल कोर्ट ने बिहार सरकार के सजा माफी नीति में 2023 में किये गये संशोधन को असंवैधानिक मानते हुए यह फैसला दिया है।लिहाजा कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है।कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार याचिकाकर्ता (दिवंगत अधिकारी की विधवा) को सुनवाई का अवसर देने के बाद, सजा माफी पर विचार करने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्वतंत्र है।
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने आईएएस अधिकारी की विधवा उमा कृष्णैया द्वारा दायर रिट याचिका को स्वीकार कर लिया। जिसमे कहा गया है,कि आईएएस अधिकारी की हत्या आनंद मोहन के नेतृत्व वाली भीड़ के हमले के बाद हुई थी।
इस अपराध के लिए आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बिहार सरकार द्वारा दी गई सजा की छूट के मद्देनजर वह 14 साल की कैद काटने के बाद 24 अप्रैल, 2023 को वे जेल से बाहर आ गए थे।
जस्टिस दत्ता ने फैसले की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के इस उद्धरण के साथ की और कहा कि न्याय के लिए धर्म और सच्चाई का पक्ष लेना आवश्यक है, न कि सही और गलत के बीच मूकदर्शक बने रहना। कोर्ट को सत्य की खोज करने और कानून में अधिकारों को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
पीठ ने माना कि सजा माफी पर कोई भी निर्णय लेने से पहले पीड़ित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए, हालांकि पीड़ित की आपत्ति को ‘वीटो’ (निर्णय रोकने का अंतिम अधिकार) नहीं माना जा सकता।
कोर्ट ने यह भी माना कि बिहार सरकार द्वारा अप्रैल 2023 में सजा माफी नीति में किया गया संशोधन जिसमें ड्यूटी पर तैनात लोक सेवकों की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा पाए लोगों को छूट मांगने की अनुमति दी गई थी वह असंवैधानिक था।

