200 छात्राओं की हुई नि:शुल्क एनीमिया जांच, 

200 छात्राओं की हुई नि:शुल्क एनीमिया जांच, 
Facebook WhatsApp

-60 से अधिक छात्राओं में हेमोग्लोबिन कम पाया गया, स्वस्थ रहने के बताए गए उपाय

रक्सौल। भारत विकास परिषद, के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को  स्वास्थ्य विभाग के एनीमिया मुक्त  अभियान के तहत  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से पोस्ट ऑफिस रोड स्थित पीएम  कस्तूरबा बालिका +2 उच्च विद्यालय, में नि:शुल्क एनीमिया जांंच सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  संचालन सुनील कुमार ने किया। गौरतलब है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में पहुंंची चिकित्सकीय टीम ने विद्यालय की पंजीकृत छात्राओं का वजन माप कर हीमोग्लोबिन जांंच की तथा उन्हें एनीमिया से बचाव के चिकित्सीय उपायों की जानकारी के साथ नि:शुल्क दवा दी।

बता दें कि शिविर के लिए विद्यालय की ओर से 200 छात्राओं का पंजीकरण कराया गया था।  भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि बालिकाएं समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। उनका स्वस्थ एवं सशक्त होना परिवार, समाज और देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है। 

विशेष आमंत्रित अतिथि एवं लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्षा लायन पिया सिंह ने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देना समय की मांंग है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से छात्राओं में जागरूकता बढ़ती है और उन्हें अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की प्रेरणा मिलती है। समाज सेविका  नीता गुप्ता ने कहा कि किशोरियों में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए परिवार, विद्यालय और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। 

Oplus_16908288

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने भारत विकास परिषद एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इससे छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ समय पर जांंच कराने की प्रेरणा मिलती है।

वरीय शिक्षक पवन किशोर कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी छात्राओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने छात्राओं को एनीमिया के लक्षण, कारण, बचाव एवं संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, चना, मौसमी फल तथा आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आयरन एवं फोलिक एसिड के सेवन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता बतायी।

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य की चिकित्सीय टीम में डॉ. रीतेश कुमार, डॉ. साहिदा अजीज, अली इरफान फार्मासिस्ट, रूचि कुमारी ,एएनएम दीपराज एलटी, नीलेश कुमार एलटी, फार्मासिस्ट कुमार यश एवं डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार ने नि:शुल्क एनीमिया जांच शिविर को सफलीभूत करने में अहम योगदान दिया।

मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ, विनोद कुमार, अजय कुमार, नीता गुप्ता, लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्षा लायन पिया सिंह तथा संयुक्त सचिव लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण अरविंद कुमार, हम्माद मोहम्मद शमून, कन्हैया कुमार, इब्रारुल हक, बड़ा बाबू कुमार पांडे, सुमन कुमारी,दीपिका कुमारी, मुकेश पंडित एवं विधालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page